शारदा कैनाल के दोनों ओर फैजाबाद मार्ग से सुल्तानपुर मार्ग के मध्य 3-3 लेन मार्ग निर्माण की पुनरीक्षित लागत रू0 2 अरब की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद लखनऊ में शारदा कैनाल के दोनों ओर फैजाबाद मार्ग से सुल्तानपुर मार्ग के मध्य 3-3 लेन मार्ग (लम्बाई 10.110 किमी0) निर्माण की पुनरीक्षित लागत रू0 02 अरब 97 करोड़ 47 लाख 61 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद मिर्जापुर में अकोढ़ी ग्राम में कर्णावती नदी के अकोढ़ी-बबुरा-जोपा मार्ग पर सेतु, पहंुच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु अनुमोदित लागत रू0 07 करोड़ 30 लाख 67 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये रू0 02 करोड़ 92 लाख 27 हजार की धनराशि निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं, जारी शासनादेशों में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 लखनऊ को निर्माण कार्यों में निर्धारित शर्तों/मानकों व विशिष्टियों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।