बिहार के साथ यूपी में उपचुनाव की तैयारी

प्रदेश में लोकसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव कराएगा निर्वाचन आयोग



लखनऊ। केंद्रीय निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही विभिन्न राज्यों की विधान सभा और लोकसभा की कुल 65 रिक्त सीटों पर उपचुनाव की भी तैयारी कर रहा है। इनमें आठ रिक्त विधान सभा सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। शुक्रवार को केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की बैठक में बिहार विस के साथ इन 65 रिक्त सीटों के उपचुनाव करवाए जाने के बाबत विचार किया गया। उत्तर प्रदेश की आठ रिक्त विस सीटों में अमरोहा की नौगांव सादात, उन्नाव की बांगरमऊ, देवरिया सदर, रामपुर की स्वार, कानपुर देहात की घाटमपुर, टुण्डला, बुलंदशहर, जौनपुर की मल्हनी हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार इन आठ विस सीटों पर उपचुनाव के लिए उनकी पूरी तैयारी है। केन्द्रीय आयोग जैसे निर्देश देगा, उसी के अनुपालन में इन सीटों पर भी उपचुनाव करवाए जाएंगे।