बीजेपी नेता सोनू यादव ने सभाला प्रदेश उपाध्यक्ष का पद

बीजेपी नेता सोनू यादव ने सभाला प्रदेश उपाध्यक्ष का पद


 


भाजपा नेता सोनू यादव बने जन उद्घोष सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष


 


रोहित श्रीवास्तव बने प्रदेश सह संगठन मंत्री


लखनऊ । लखनऊ गोमती नगर निवासी सोनू यादव भाजपा के चिर परिचित चेहरे हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या सहित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के दिग्गज नेताओं को एक साथ अपने आवास पर स्वागत कर भोजन कराने का सुअवसर प्राप्त कर चुके सोनू यादव को राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था जन उद्घोष सेवा संस्थान ने उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही रोहित श्रीवास्तव को प्रदेश सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।


 


रोहित श्रीवास्तव शिक्षक होने के साथ साथ युवा समाज सेवी भी हैं। संस्थान के संस्थापक प्रमुख कुलदीप तिवारी ने दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर उनको विशेष रूप से बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा सोनू यादव तथा उनकी टीम के जुड़ने से संस्थान को मजबूती मिलेगी। सोनू यादव एवं रोहित श्रीवास्तव ने मनोनयन हेतु जन उद्घोष सेवा संस्थान एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और  सदैव ही पूरी ऊर्जा के साथ संस्थान को आगे ले जाने के लिए संकल्प लिया। 


जन उद्घोष सेवा संस्थान जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने, यूनिफार्म सिविल कोड, एवं धर्मपरिवर्तन पर रोक के लिए कानून जैसे विषयों को लेकर पिछले अनेक वर्षों से मुख्य रूप से प्रयासरत है। श्रीकृष्ण जन्मस्थली मुक्ति अभियान मथुरा को लेकर भी जन उद्घोष सेवा संस्थान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा कर रही है जिसमें उन्हें अच्छा जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।



         संस्थान के महासचिव दीपक शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रवीण कंचन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्र, अमित गुलाटी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोनू यादव व रोहित श्रीवास्तव को बधाई दी।