भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के सामने किया प्रदर्शन किया

भीम आर्मी का यूपी विधानसभा के सामने प्रदर्शन


हाथरस कांड के विरोध में


लखनऊ। हाथरस कांड के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह विधान सभा के सामने किया प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कूड़ा लेकर आये थे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनिकेत धानुक व साथ मे मौजूद कार्यकताओं ने विधानसभा के सामने कूड़ा डालकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष अनिकेत धानुक सहयोगी के साथ एक्टिवा पर कूड़ा लेकर आया था। विधान भवन के सामने कूड़ा गिराकर प्रदर्शन शुरू किया था। तभी पुलिस आ पहुंची।  हजरतगंज पुलिस प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर इन्हें जेल भेजेगी।